Home Breaking News Punjab: जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, देखें वीडियो

Punjab: जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, देखें वीडियो

0
Punjab: जमीनी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, देखें वीडियो

मोगा। जिले में जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला करने की कबर सामने आई है। जहां, मोगा में जमीनी विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। पुलिस ने 15 लोगों पर नाम दर्ज और 20 अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले बारे डीएसपी सिटी रविन्द्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी के दौलतपुरा ऊंचा गांव में दो कनाल जमीन को लेकर बलवंत सिंह और राजिंदर सिंह में झड़प हो रही है। जिसके बाद पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे।

इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर हथियारों से लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें एक पुलिस कर्मी परमप्रीत सिंह घायल हो गया है। जिसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनप्रीत सिंह और गुरविंदर सिंह को काबू कर लिया। साथ ही मौके से एक ट्रैक्टर को भी कब्जे में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here