NationalBJP विधायक को शो कॉज नोटिस जारी, जानें मामला

BJP विधायक को शो कॉज नोटिस जारी, जानें मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपालः मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक के खिलाफ पार्टी ने सख्त एक्शन लिया है। आलोट से बीजेपी के विधायक चिंतामणि मालवीय को पार्टी ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। आरोप है कि विधायक चिंतामणि मालवीय के लगातार बयानबाजी की वजह से पार्टी और मध्य प्रदेश की मोहन यादव की सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है। जिसको लेकर बीजेपी ने नोटिस जारी करते हुए चिंतामणि से 7 दिनों में जवाब मांगा है। बताया जा रहा है कि अपनी ही सरकार को घेरने पर की वजह से संगठन नाराज है।

दरअसल, भाजपा उज्जैन सिहंस्थ 2028 को लेकर किसानों की ज़मीन अधिग्रहण का मुद्दा विधानसभा में उठाया था। उन्होंने विधानसभा में अपनी ही सरकार पर आरोप लगाया था कि उज्जैन का किसान डरा हुआ है। वहीं पार्टी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया कि चिंतामणि मालवीय के ताजा बयानों की वजह से पार्टी और सरकार की छवि प्रभावित हो रही है। विधायक चिंतामणि मालवीय को 7 दिनों में शोकॉज नोटिस का जवाब देना होगा।

मध्य प्रदेश के विधानसभा सत्र के दौरान चिंतामणि ने कहा कि उज्जैन के किसान का पक्ष सदन में रखा। उन्होंने कहा कि क्या हम सिंहस्थ के लिए दी जाने वाली जमीन को हमेशा के लिए सौंप दें? उन्होंने कहा कि सिंहस्थ 2028 के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। ऐसे में पहले यहां के किसानों की जमीन को 3-6 महीने के लिए अधिग्रहित किया जा रहा था, लेकिन अब इसके स्थाई अधिग्रहण की बात की जा रही है। साथ ही किसानों को इसका नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

उन्होंने भू-माफियाओं के साजिश का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इनकी साजिश की वजह से किसानों को अपनी ही जमीन से बेदखल किया जा रहा है। सालों से यहां भूमि का अधिग्रहण कुछ ही महीनों के लिए होता था, लेकिन स्थाई तौर पर कब्जा सही नहीं है। इसकी वजह से इलाके के किसान सहमे हुए हैं। उनमें अपनी जमीन देने का डर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये आध्यात्मिक नगरी बनाए जाने का आइडिया पता नहीं किस अधिकारी की ओर से दिया गया है। मैं बताना चाहता हूं कि आध्यात्मिकता किसी शहर में नहीं रहती, यह त्याग करने वाले संतों और तपस्वियों में बसती है। कंक्रीट की बिल्डिंग बनाकर स्पिरिचुअल सिटी नहीं बनाई जा सकती।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...