Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Richest Poorest CM: देश के सबसे अमीर CM हैं चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी हैं सबसे गरीब? जाने यूपी के CM योगी के पास कितना धन है?
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Richest Poorest CM: देश के सबसे अमीर CM हैं चंद्रबाबू नायडू, ममता बनर्जी हैं सबसे गरीब? जाने यूपी के CM योगी के पास कितना धन है?

Mahabir
Last updated: August 23, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, नई दिल्ली। Richest Poorest CM List 2025: चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) की एक रिपोर्ट से देश के 30 मुख्य़मंत्रियों की चल अचल संपत्ति का ब्यौरा सामने आया है।

Contents
  • यूपी के सीएम योगी के पास इतनी है संपत्ति
  • ममता बनर्जी सबसे गरीब
  • सीएम खांडू दूसरे नंबर के सबसे अमीर
  • सीएम उमर अब्दुल्ला भी गरीब सीएम
  • 40% मुख्यमंत्रियों पर क्रिमिनल केस
  • हलफनामों का एनालिसिस से रिपोर्ट
N. Chandrababu Naidu Chief Minister of Andhra Pradesh
N. Chandrababu Naidu Chief Minister of Andhra Pradesh

इस ब्यरो के मुताबिक आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनके पास 931 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। देश के मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के पास कुल 1632 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसका करीब 57% हिस्सा चंद्रबाबू के पास है।

Yogi Adityanath CM
Yogi Adityanath CM

यूपी के सीएम योगी के पास इतनी है संपत्ति

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पास 810 करोड़ रुपए की चल संपत्ति (कैश डिपॉजिट, जेवर आदि) और 121 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति (मकान, जमीन आदि) है। चंद्रबाबू पर 10 करोड़ रुपए का कर्ज भी है। वहीं, देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के चर्चित सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath CM Uttar Pradesh) के पास 1.54 करोड़ की चल अचल संपत्ति है।

ममता बनर्जी सबसे गरीब

वहीं, पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के पास सबसे कम संपत्ति है। उनके पास सिर्फ 15.38 लाख रुपए की चल संपत्ति है। ममता के पास किसी प्रकार की अचल संपत्ति नहीं है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

27 राज्य और तीन केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के हलफनामों का एनालिसिस करके यह रिपोर्ट तैयार की है। डेटा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर हलफनामों से लिया गया है। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू है।

Pema Khandu CM
Pema Khandu CM

सीएम खांडू दूसरे नंबर के सबसे अमीर

332 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति के साथ अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के मुख्यमंत्री पेमा खांडू (Pema Khandu CM) दूसरे सबसे अमीर CM नंबर पर हैं। उनके पास करीब 165 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 167 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

हालांकि, खांडू कर्जदार मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। उनके ऊपर 180 करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी है। कर्नाटक CM सिद्धारमैया तीसरे नंबर पर हैं। उनके पास 51 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 21 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 30 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

Omar Abdullah
Omar Abdullah

सीएम उमर अब्दुल्ला भी गरीब सीएम

सबसे कम संपत्ति वाले अन्य मुख्यमंत्रियों में जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के CM उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) दूसरे नंबर पर हैं। इनके पास भी सिर्फ 55.24 लाख रुपए की चल संपत्ति ही है। तीसरे नंबर पर केरल के CM पिनराई विजयन हैं। उनके पास 1.18 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसमें 31.8 लाख रुपए की चल और 86.95 रुपए की अचल संपत्ति है।

40% मुख्यमंत्रियों पर क्रिमिनल केस

देश के 30 मुख्यमंत्रियों में से 12 यानी 40% मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 10 यानी 33 फीसदी पर हत्या की कोशिश, किडनैपिंग और रिश्वतखोरी जैसे गंभीर केस हैं।

तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) पर सबसे ज्यादा 89 मामले दर्ज हैं। चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले NGO एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की एक रिपोर्ट से यह जानकारी सामने आई है।

Revanth Reddy Chief Minister of Telangana
Revanth Reddy Chief Minister of Telangana

हलफनामों का एनालिसिस से रिपोर्ट

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है, जब सरकार तीन बिल लाई है, जिनमें गंभीर आपराधिक आरोपों में 30 दिन की हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को पद के लिए अयोग्य मान लिया जाएगा।

ADR ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी मौजूदा 30 मुख्यमंत्रियों के हलफनामों का एनालिसिस करके यह रिपोर्ट तैयार की है। डेटा पिछला चुनाव लड़ने से पहले दायर हलफनामों से लिया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article India US Postal Service: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह
Next Article Aaj ka Panchang: आज करें सूर्य देव जी की उपासना, कारोबार में होगा लाभ, जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.