Home National कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

0
कांवड़िए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त

नई दिल्ली : मेरठ में बृहस्पतिवार सुबह शिविर में आए कांवड़िए की करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान प्रदीप कुमार निवासी उत्तम नगर के तौर पर हुई है। मोदीपुरम फेस वन एम 7 मेन मार्केट के सामने नरेश लखानी का कांवड़ शिविर लगा हुआ है। शिविर में हरिद्वार से जल लेकर आ रहा कांवड़िया प्रदीप कुमार ठहरा हुआ था।

सुबह कांवड़िया स्नान करके शिविर में आराम करने पहुंचा। अचानक शिविर में लगे पंखे में करंट उतर गया। घटनास्थल पर प्रशासन के लोग पहुंचे और कावड़िया के परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िए को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और उसके शव को मोर्चरी भिजवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here