गुरदासपुर : महिला द्वारा ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का मामला सामने आया है। चावर स्टेशन के नजदीक एक बुजुर्ग महिला ने अपने परिवार से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान गुरमीत कौर पत्नी दलवीर सिंह के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे पुलिस कर्मचारियों ने शव को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी देते हुए मृतका की बेटी धर्मेंद्र कौर व हरप्रीत कौर ने बताया के उसके पिता और उसका भाई और भाभी उसे हमेशा परेशान करते रहते थे। जिसके कारण वह बहुत दुखी रहती थी। शनिवार को अमृतसर से पठानकोट जाने वाली गाड़ी के नीचे आकर अपनी जान दे दी। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।