मोगा। जिला के कस्बा बाघापुराना के नजदीक गांव मंडीरा के रजवाहे में करीब 15 फीट दरार पड़ने से साथ लगते गांवों के किसानों की चिंता बढ़ गई है। दरार पड़ने से रजवाहे का सारा पानी गांव के खेतों में जाना शुरू हो गया। वहीं, बताया जा रहा है कि करीब 12 बजे यहां से दरार पड़नी शुरू हुई जिससे करीब 15 फीट तक यह दरार पड़ गई है।
जिससे अभी तक करीब 50 एकड़ धान की फसल बिलकुल बर्बाद हो गई है। वहीं, किसानों ने बताया की विभाग की ओर से इसकी और पहले कोई ध्यान नहीं दिया गया। मौके पर अभी तक कोई प्रशासन का अधिकारी नहीं पहुंचा है।
Home Punjab>Moga Punjab : नहर में दरार आने से गांवों में घुसा पानी, किसानों की बढ़ी चिता, देखें वीडियो