Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Punjab News: पंजाब का गौरव-लुधियाना के शिक्षक नरिंदर सिंह का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु चयन
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
पंजाब

Punjab News: पंजाब का गौरव-लुधियाना के शिक्षक नरिंदर सिंह का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हेतु चयन

Mahabir
Last updated: August 25, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लिए गर्व की बात है कि लुधियाना (Ludhiana) ज़िले के सरकारी प्राइमरी स्कूल, जंडियाली में सेवाएँ दे रहे शिक्षक नरिंदर सिंह का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 के लिए हुआ है। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के प्रति उनकी उत्कृष्ट और निष्ठावान प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Contents
  • नरिंदर सिंह उत्कृष्ट शिक्षण क्षमता
  • राष्ट्रीय सम्मान को पाकर गौरवान्वित

इस राष्ट्रीय स्तर की मान्यता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पंजाब (Punjab) के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस (Harjot Singh Bains) ने नरिंदर सिंह को हार्दिक बधाई दी और उनके भावी प्रयासों में निरंतर सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि नरिंदर सिंह की उपलब्धि अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा है, जिससे वे भी अपने विद्यार्थियों के जीवन में मेहनत और समर्पण के द्वारा सकारात्मक व सार्थक प्रभाव डाल सकते हैं।

Narinder Singh
Narinder Singh

नरिंदर सिंह उत्कृष्ट शिक्षण क्षमता

शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति प्रेम जगाने के लिए नरिंदर सिंह की उत्कृष्ट शिक्षण क्षमता, नवाचारी दृष्टिकोण और अटूट समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय स्तर की मान्यता गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की परिवर्तनकारी शक्ति को दर्शाती है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह 5 सितम्बर, 2025 को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होगा। इस अवसर पर नरिंदर सिंह को उनके योगदान और समर्पण को मान्यता देते हुए मेरिट सर्टिफिकेट, 50,000 रुपए का नकद पुरस्कार तथा एक रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय सम्मान को पाकर गौरवान्वित

राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चुने जाने पर आभार और खुशी प्रकट करते हुए नरिंदर सिंह, जो जनवरी 2002 से स्कूल शिक्षा विभाग में सेवाएँ दे रहे हैं, ने कहा, “मैं इस राष्ट्रीय सम्मान को पाकर अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।

Harjot Singh Bains
Harjot Singh Bains

इस उपलब्धि का श्रेय मैं अपने विद्यार्थियों, सहयोगियों और शिक्षा विभाग के समर्थन को देता हूँ। मैं भविष्य में भी उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत रहूँगा और अपने विद्यार्थियों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने हेतु निरंतर कार्य करता रहूँगा।”

उन्होंने जंडियाली स्कूल की सूरत बदलने में ग्राम पंचायत और राज्य सरकार की महत्त्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया कि सामूहिक प्रयासों से विद्यालय में 15 स्मार्ट कक्षाएँ, 3 पुस्तकालय (एक मोबाइल पुस्तकालय सहित) तथा 3 विशेष पार्क – सुंदर लेखन पार्क, गणित पार्क और आई.टी. पार्क स्थापित किए गए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने शिरडी साईं पालकी यात्रा की ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
Next Article Behrouz Biryani: बेहरोज बिरयानी में निकला मरा हुआ कीड़ा, 2500 रुपए हर्जाना भरने के आदेश
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

पंजाब

Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

By Mahabir
पंजाब

Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

By Mahabir
पंजाब

Punjab News:

By Mahabir

Punjab News: मान सरकार का बड़ा फैसला, पूर्व सैनिकों को मिलेंगे बेहतर रोजगार अवसर

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.