Home Punjab>Gurdaspur Punjab : इस नहर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

Punjab : इस नहर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab : इस नहर से व्यक्ति का शव बरामद, देखें वीडियो

गुरदासपुर। डेरा बाबा नानक थाने के अंतर्गत पड़ते गांव पड्डा की नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। जहां, शव मिलने इलाके में हड़कंप मच गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव पड्डा के पूर्व सरपंच अजीत सिंह ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे जब वह अपने खेतों में खाद डालने के लिए निकले तो देखा कि नहर में एक अज्ञात शव घेरे में फंसा हुआ था। जिसके बाद उन्होंने थाना डेरा बाबा नानक और एसएसपी बटाला को फोन पर सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से अधजली लाश को बाहर निकाला गया।

इस मौके थाना डेरा बाबा नानक के जांच अधिकारी एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि गांव के कुछ प्रमुख नेताओं ने सूचना दी थी कि गांव पड्डा की नहर में एक शव फंस गया है, जिसे मदद से बाहर निकाला गया है। ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल 174 की कार्रवाई कर शव को कब्जे में ले लिया गया है। इस अज्ञात शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेजा जा रहा है। वहीं अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here