लुधियाना: जिले के जवाहर कैंप में बीजेपी के 2 नेता आपस में भिड़ गए। दोनों को लेकर भारी हंगामा हुआ। दरअसल, हंगामे की वजह यह थी कि एक बीजेपी नेता ने दूसरे बीजेपी नेता पर अपने पतीले चुराने का आरोप लगाया था। बता दें कि दोनों बीजेपी नेताओं का काम टेंट हाउस का है। जिस दौरान एक बीजेपी नेता के कर्मी ने देखा कि उनके पतीले दूसरे बीजेपी नेता के पास हैं। जिसको लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई। दोनों में विवाद कितना बढ़ गया है कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
मिली जानकारी अनुसार हाथापाई में दोनों पक्षों के सिर पर चोटें लगी है। अब मामला कोछड़ मार्केट में स्थित पुलिस चौकी पहुंच गया है। जहां दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान एक पक्ष का आरोप है कि उसके पतीले दूसरे पक्ष ने चोरी किए हैं और उसके साथ मारपीट भी की है। दूसरे पक्ष का कहना है कि उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। दूसरे पक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके और उसके परिवार की महिलाओं के साथ पहले पक्ष ने हाथापाई की है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस में कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।