Home National पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 लोगों की मौत, परिवार में शोक की लहर

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 लोगों की मौत, परिवार में शोक की लहर

0
पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 लोगों की मौत, परिवार में शोक की लहर

बेगूसरायः पानी से भरे गड्ढे में भैंस को नहलाने के दौरान डूबने से दो लोगों की मौत हो गई।घटना बिहार के बेगूसराय जिले की है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है। घटना जिले के बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव की है। मृतक की पहचान बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस बाबा स्थान टोला वार्ड नंबर -07 निवासी बलराम यादव का एकलौता 12 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार और इसी गांव के कपिल देव यादव का 24 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि धर्मवीर कुमार अपनी भैंस को लेकर पानी भरे गड्ढे में उसे नहाने गया था। इस दौरान भैंस पानी भरे गड्ढे के अंदर चला गया, जिससे धर्मवीर डूबने लगा। धर्मवीर को डूबता देख वहां मौजूद नंदन कुमार उसे बचाने गड्ढे में कूद गया, लेकिन नंदन धर्मवीर को बचाने में असमर्थ हो गया और खुद भी डूब गया। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो पानी भरे गड्ढे से दोनों का शव बरामद किया। नंदन कुमार की शादी इसी महीने 11 जुलाई को हुई थी, जिससे नंदन के पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं धर्मवीर भी अपने घर का एकलौता चिराग था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here