Home Punjab>Ludhiana Punjab: पुलिस पर लगे नाबालिग को डंडो से पीटने के आरोप, देखें वीडियो

Punjab: पुलिस पर लगे नाबालिग को डंडो से पीटने के आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab: पुलिस पर लगे नाबालिग को डंडो से पीटने के आरोप, देखें वीडियो
लुधियानाः ऋषि नगर के रहने वाले पीड़ित ने बाइक पर नंबर प्लेट ना होने के चलते थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस पर बेटे को डंडे से मारने के गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उनके बेटे के साथ बेवजह मारपीट कीहै। आरोप है कि बेटे प्रेम शर्मा को पुलिस ने बाइक पर नंबर प्लेट न होने के कारण रख बाग से उठाया है। प्रेम शर्मा के पिता ने कहा कि शुक्रवार को उनका बेटा 500 रुपए लेकर दोस्त के साथ बूट खरीदने गया था। इस दौरान वह रखबाग के बाहर वीडियो बना रहा था।

https://x.com/Encounter_India/status/1817910826256207925

जहां शाम 7 बजे उसे सादी वर्दी में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। उन्होंने कहाकि पुलिस कर्मी उससे बाइक के बारे में पूछने लगे। उसने कहा कि ये बाइक मेरे दोस्त का है। पुलिस कर्मचारियों ने उसकी जेब चैक करनी शुरू कर दी। जेब में हाथ डालने का जब प्रेम ने विरोध किया तो गुस्से में आए पुलिस कर्मचारी ने प्रेम को पकड़ लिया और गाड़ी में बैठाकर डिवीजन नंबर 8 में ले गए। प्रदीप शर्मा ने कहा कि उनके तीन बच्चे है। दो बेटियां है और 1 बेटा है। पिता प्रदीप शर्मा मुताबिक तीन पुलिस कर्मचारियों ने उसके बेटे को डंडों से पीटा। पुलिस कर्मचारियों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर भी बूट मारे। उनका बेटा नाबालिग है। प्रेम को जब पुलिस ने पकड़ा तो परिवार को सूचित तक नहीं किया। जब वह थाने गए तो उनका बेटा उन्हें देख कर रोने लगा और उसने उन्हें सारी घटना बताई। फिलहाल किशोर का मैडिकल सिविल अस्पताल से करवा लिया है। उधर, इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 8 की एसएचओ बलविंदर कौर ने कहा कि युवक को शुक्रवार पकड़ा था। नंबर प्लेट न होने के कारण उसका बाइक बंद करके उसे आधे घंटे में ही छोड़ दिया था। अब शुक्रवार के बाद यदि अब 3 दिन बाद वह मारपीट के आरोप लगा रहे है तो गलत है। किसी ने उससे मारपीट नहीं की। उस युवक से जो बाइक मिला है वह बाइक 10 जुलाई को किसी का चोरी हुई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here