Home National पानी के तेज बहाव में बहे 28 कांवड़ियों का SDRF ने किया रेस्क्यू, 6 की खोज जारी

पानी के तेज बहाव में बहे 28 कांवड़ियों का SDRF ने किया रेस्क्यू, 6 की खोज जारी

0
पानी के तेज बहाव में बहे 28 कांवड़ियों का SDRF ने किया रेस्क्यू, 6 की खोज जारी

हरिद्वार/देहरादूनः उत्तराखंड पुलिस के राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के जवानों ने 28 कांवड़ियों को डूबने से बचा लिया। जबकि 6 अन्य लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है। एसडीआरएफ प्रवक्ता निरीक्षक प्रमोद पेटवाल ने बताया कि कांगड़ा घाट पर विभिन्न स्थानों से आए कांवड़ गंगा में नहाने उतरे थे। इस दौरान पानी का बहाव तेज होने के चलते उनका पैर फिसल गया और वह पानी में बहने लगे। इस दौरान उनके बचाव दल मौके पर थे जिन्होंने तुरंत मौक पर 28 कांवड़ियों को बाहर निकाल लिया, जबकि 6 अन्य लापता हो गए। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन से अब तक 68 कांवड़ियों को नया जीवन मिला है।

पेटवाल ने बताया कि इसके अलावा, बैरागी पार्किंग से 03 कांवडिए नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। जबकि नमामि गंगे घाट पर 02 और कांवड़ियों के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ की एक अन्य टीम द्वारा कांवड़ियों की घटनास्थल के आसपास संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग की जा रही है। इसके साथ, रविवार को लक्सर में डूबे 19 वर्षीय आरिफ की खोजबीन भी जौरासी पुल के पास टीम द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here