Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Daily Horoscope: आज के दिन धन-लक्ष्मी योग का निर्माण, इन राशियों को होगी लाभ की प्राप्ति, जाने राशिफल
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Daily Horoscope: आज के दिन धन-लक्ष्मी योग का निर्माण, इन राशियों को होगी लाभ की प्राप्ति, जाने राशिफल

Mahabir
Last updated: August 26, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 26 August 2025: आज 26 अगस्त 2025 की तारीख है, मंगलवार (Tuesday) का दिन है। पंचांग की गणना के मुताबिक आज 26 अगस्त मंगलवार का दिन है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में हुआ है। आज के दिन हस्त नक्षत्र के संयोग में रवि और साध्य योग का संयोग बन रहा है।

Contents
  • मेष राशि (Aries Daily Horoscope)
  • वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)
  • मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)
  • कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)
  • सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)
  • कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)
  • तुला राशि (Libra Daily Horoscope)
  • वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)
  • धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)
  • मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)
  • कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)
  • मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

यह भी पढ़ें: अमेरिका जाने की तैयारी करने वाले भारतीयों को बड़ा झटका, VISA को लेकर नया आदेश जारी

ज्योतिषियों के मुताबिक आज के दिन धन-लक्ष्मी योग का निर्माण भी हो रहा है। इसी के साथ आज हरतालिका तीज का पर्व मनाया जाता है। हरतालिका तीज और धन लक्ष्मी योग के संयोग में धनु और मकर समेत कुछ राशि वालों का भाग्य में बदलाव देखने को मिलेगा। आईए पढ़ते हैं आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 26 August 2025)।

मेष राशि (Aries Daily Horoscope)

Aries Daily Horoscope
Aries Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में बिजनेस को लेकर यदि कुछ आइडिया आये, तो आप उससे तुरंत आगे न बढ़ाएं। किसी अजनबी से आप कोई लेनदेन करने से बचें।

बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी अच्छी स्कीम का पता चल सकता है और आप किसी धन की समस्या को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप अपने खर्चों को भी लिमिट में करके चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus Daily Horoscope)

Taurus Daily Horoscope
Taurus Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है।

आप किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा, क्योंकि कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे। आपको बिजनेस में किसी नई डील को फाइनल करने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini Daily Horoscope)

Gemini Daily Horoscope
Gemini Daily Horoscope

आज आपके निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी में आपको थोड़ा सजग रहकर कामों को करना होगा। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आप कुछ नए कामों को करने की कोशिश करेंगे।

जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता जी की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer Daily Horoscope)

Cancer Daily Horoscope
Cancer Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आज आप किसी से उधार का लेन-देन ना करें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

किसी नए काम में आपको जीत मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप आज किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। तो उससे आपको धोखा मिल सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन का काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo Daily Horoscope)

Leo Daily Horoscope
Leo Daily Horoscope

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उनकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलता दिख रहा है।

आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo Daily Horoscope)

Virgo Daily Horoscope
Virgo Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। सेहत को लेकर आपको थोड़ी एतियात बरतनी होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

परोपकार के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप अपने परिवार की समस्या को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

तुला राशि (Libra Daily Horoscope)

Libra Daily Horoscope
Libra Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सगे संबंधियों से मिलने का आपको मौका मिलेगा। सामाजिक कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपका धन यदि कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है।

आपको अपने आसपास रख रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होंगी। आपको किसी छोड़े हुए नौकरी का दोबारा ऑफर आ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio Daily Horoscope)

Scorpio Daily Horoscope
Scorpio Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। आपकी कोई मूल्यवान वस्तु यदि खो गई थी, तो उसको मिलने की आपको पूरी संभावना है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं।

आपको नौकरी में अपने काम को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। पैतृक संपत्ति को लेकर आप अपने भाई और बहनों से बातचीत कर सकते हैं। आपको अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना होगा। कोई फैसला आप जल्दबाजी में न लें।

धनु राशि (Sagittarius Daily Horoscope)

Sagittarius Daily Horoscope
Sagittarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंधों में यदि कटुता चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

आप अपने कामों को लेकर थोड़ा सोच समझकर भी आगे बढ़ें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn Daily Horoscope)

Capricorn Daily Horoscope
Capricorn Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़ते खर्चो पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आप अपने बिजनेस को आगे ले जाने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। नौकरी में आपको प्रमोशन मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

परिवार में किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती हैं। आप अपनी सोच में सकारात्मकता बनाए रखें। जीवनसाथी से आप संतान के करियर को लेकर बातचीत कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius Daily Horoscope)

Aquarius Daily Horoscope
Aquarius Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आज आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

मीन राशि (Pisces Daily Horoscope)

Pisces Daily Horoscope
Pisces Daily Horoscope

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी, लेकिन आपको अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको अपनी आय और व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह आपके खूब काम आएगी।

आप अपने बिजनेस को लेकर कुछ नए निर्णय लेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप अपनी अच्छी सोच का फायदा उठाएंगे। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप लौटने की पूरी कोशिश करेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Holiday News: सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे सरकारी और निजी स्कूल, पढ़ें आदेश
Next Article Weather: पंजाब समेत देश के कई हिस्सों में बाढ़, स्कूल-कालेज में छुट्टी, हिमाचल में लैंड स्लाइड
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.