Home Himachal ज्वालामुखी से दर्शन कर नैणा देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

ज्वालामुखी से दर्शन कर नैणा देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

0
ज्वालामुखी से दर्शन कर नैणा देवी जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी

ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना व कांगड़ा की सीमा पर स्थित गांव सिक्कर का परोह में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में 38 श्रद्धालु घायल हुए हैं। इनमें से 10 को गंभीर हालत के चलते में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला जालंधर के नकोदर के रहने वाले करीब 38 श्रद्धालु मंगलवार को पिकअप गाड़ी संख्या (पीवी 05 ए वी 8196)में सवार होकर माता ज्वाला जी मंदिर से माथा टेकने के बाद मां नैना देवी मंदिर जा रहे थे कि दोपहर के समय कांगड़ा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में पिकअप सवार 38 श्रद्धालुओं को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्व ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 10 गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here