Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: इस इलाके में शरारती अनंसरों ने नान की रेहड़ी को लगाई आग, देखें Live

Jalandhar: इस इलाके में शरारती अनंसरों ने नान की रेहड़ी को लगाई आग, देखें Live

0
Jalandhar: इस इलाके में शरारती अनंसरों ने नान की रेहड़ी को लगाई आग, देखें Live

जालंधर, ENS: बस स्टैंड के अधीन आते होटल किंग के पास नान की रेहड़ी को शरारती अनसंरों ने देर रात आग लगा दी। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित विनय कुमार ने बताया कि देर रात 3 बजे के बाद शरारती अनंसरों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने कहा कि रेहड़ी सहित टेबल, कुर्सियों को भी आग लगा दी गई। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना बारादरी पुलिस को दे दी है।

विनय ने कहाकि वह 22 साल से इस जगह पर रेहड़ी लगाता है। विनय ने कहा कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। लेकिन आज सुबह जब वह रेहड़ी पर आए तो देखा कि रेहड़ी सहित सामान जलकर राख हो चुका है। विनय ने कहा कि 2 माह पहले भी उसके तंदूर तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया था। पीड़ित ने कहा कि उन्हें नहीं पता देर रात दमकल विभाग को भी किसने सूचना दी थी। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया था।

पीड़ित का आरोप है कि लेकिन उस मामले में अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस घटना के 2 माह बीत जाने के बाद दोबारा शरारती अनंसरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि कौन रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दे रहा है। हैरानी की बात यह सरेआम घटना को अंजाम देने के मामले में प्रशासन पर सवालियां निशान खड़े हो गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here