Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: Ajit Nagar में डैमोलेशन की कारवाई के बाद सवालों में घिरे सुखदेव वशिष्ट, चहेतों पर रहम..गैरों पर सितम?

Jalandhar: Ajit Nagar में डैमोलेशन की कारवाई के बाद सवालों में घिरे सुखदेव वशिष्ट, चहेतों पर रहम..गैरों पर सितम?

0
Jalandhar: Ajit Nagar में डैमोलेशन की कारवाई के बाद सवालों में घिरे सुखदेव वशिष्ट, चहेतों पर रहम..गैरों पर सितम?

नाजायज कालोनी में प्लाटों की खरीद फरोख्त रोकने के लिए लगाया जाए चेतावनी बोर्ड- अजय कुमार जनहित सोसायटी

जालंधर/अनिल वर्मा: नगर निगम की टीम ने अजीत नगर रोड पर कट रही दो एकड़ की अवैध कालोनी पर दबिश दी जहां तीन दुकानों में से एक को ही टारगेट कर गिराया गया जबकि अन्य दो दुकानों को भी डैमोलेशन नोटिस जारी किए गए थे इनमें एक दुकान एक डाक्टर की बताई जा रही है जोकि दुर्गा माता मंदिर के सामने है यह दुकान सैकटर 4 में तैनात रही महिला एटीपी सुखप्रीत कौर एवं बिल्डिंग इंस्पैक्टर के कार्यकाल दौरान बनी तथा उक्त दुकान को बिल्डिंग इंस्पैक्टर अजय कुमार की ओर से नगर निगम एक्ट 1976 की धारा 269 (1) तथा 270(1) सहित डैमोलेशन नोटिस भी जारी किए जा चुके थे, मगर इस अवैध दुकान को न तो सील किया गया और न ही डैमोलेशन गया। निगम की घटिया कारगुजारी के कारण ही अन्य दुकानें भी इसी तर्ज पर बननी शुरु हो गई और सैक्टर 4 का चार्ज एटीपी सुखदेव वशिष्ट को सौंप दिया गया। सुखदेव द्वारा नई बन रही दो दुकानों में से एक दुकान के बाहर नोटिस चसपा कर काम बंद कर दिया गया, जबकि सफेद रंग वाली दुकान जोकि एटीपी सुखदेव वशिष्ट के मित्र बताए जा रहे प्राप्टी डीलर नामक की है, जिसको नजरअंदाज कर दिया गया। अब एटीपी सुखदेव वशिष्ट द्वारा की गई कारवाई के बाद आसपास के दुकानदारों ने भी सुखदेव वशिष्ट की इस कारवाई का पुरजोर विरोध किया है। उनका कहना है कि निगम की टीम ने गरीबमार की है तथा जो लोग नेताओं के करीबी तथा अफसरों को वगार देते हैं, उनको कारवाई से बचाया गया है। इस सबंधी जनहित सोसायटी के कार्यकर्ता ने कहा कि वह इस मामले में शीघ्र ही एटीपी सुखदेव वशिष्ट के खिलाफ निगम कमिशनर गौतम जैन को शिकायत दर्ज करवाएंगे अगर उन्होने भी कोई उचित कदम न उठाया तो दोनो के खिलाफ मुख्यमंत्री भगवंत मान को शिकायत दी जाएगी। दूसरी ओर इसी टीम ने करोल बाग के समीप कोट रामदास में काटी जा रही करीब 5 एकड़ नाजायज कालोनी में डाली जा रही मिट्टी की सड़कों को डिच मशीन से हटा दिया। जबकि इस कालोनी में अभी भी प्लाटों की खरीद फरोख्त का काम धड़ल्ले से जारी है। निगम की ओर से इस अवैध कालोनी में आम जनता को यहां प्लाट न खरीदने के लिए कोई भी चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here