Home National नहीं थम रहे हादसे, फिर पटरी से उतरी ट्रेन, देखें वीडियो

नहीं थम रहे हादसे, फिर पटरी से उतरी ट्रेन, देखें वीडियो

0
नहीं थम रहे हादसे, फिर पटरी से उतरी ट्रेन, देखें वीडियो

दार्जिलिंग: देश में लगातार ट्रेन हादसे होने के मामले सामने आ रहे है। पिछले कुछ दिनों के कई जिलों में ट्रेन हादसे हो गए है। वहीं अब पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के रंगापानी में रेल हादसा हुआ है। यहां एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए है। जिससे इस रूट पर आने- जाने वाली रेल सेवा बाधित हो गई हो गई। जानकारी के मुताबिक मालगाड़ी को दो डिब्बे पटरी से उतरे हैं।

राहत वाली बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे के बाद का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मालगाड़ी पटरी से उतरी हुई है। बता दें कि इससे पहले इसी रूट पर इसी महीने 17 जून को कंचनजंघा एक्सप्रेस से एक मालगाड़ी टकरा गई थी। जिस हादसे में 9 लोगों की जान गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here