Home Punjab>Ludhiana Punjab: Police हिरासत में लिए गए किसानों को किया रिहा, देखें वीडियो

Punjab: Police हिरासत में लिए गए किसानों को किया रिहा, देखें वीडियो

0
Punjab:  Police हिरासत में लिए गए किसानों को किया रिहा, देखें वीडियो

लुधियाना : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेशों के बाद लुधियाना प्रशासन ने टोल प्लाजा को फिर से शुरू कर दिया है। लेकिन इस दौरान टोल प्लाजा पर जा रहे किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद भारती किसान मजदूरी युनियन के प्रधान और किसान जत्थेबंदियां इकट्ठी हुई।

उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया कि अगर उन्होंने किसानों को रिहा नही किया तो, वह सड़क जाम कर देंगे। सतलुज टोल प्लाजा पर हंगामे के मामले में हिरासत में लिए गए किसान नेता दिलबाग सिंह और इंद्रवीर सिंह को पुलिस ने डेढ़ घंटे की बैठक के बाद हिरासत से रिहा कर दिया।

किसानों ने कहा कि कोर्ट ने धक्का किया है और वह कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि लुधियाना सतलुज टोल हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक चालू रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here