Home Punjab>Jalandhar Punjab: 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में हथियारों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

Punjab: 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में हथियारों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab: 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में हथियारों सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

बरनालाः जिला में आढ़तिये से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किय है। प्रेस वार्ता करते हुए एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक ने बताया कि सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह की अगुवाई में टीम ने 8 आरोपियों को 3 पिस्टल, 9 कारतूस 32 बोर सहित 2 मैगजीन सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ गिल निवासी पत्ती मौड़ नाभा, जिला बरनाला, निर्मल सिंह उर्फ निम्मा निवासी कमाल पत्ती मौड़ नाभा, जिला बरनाला व गुरतेज सिंह उर्फ कंडा निवासी मौड़ नाभा, जिला बरनाला के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा पुलिस ने आरोपी जगसीर सिंह निवासी गांव सुखानंद जिला मोगा, गुरवीर सिंह निवासी माड़ा मुसतफा मोगा, पहले से फरीदकोट जेल में बंद लवप्रीत सिंह निवासी माड़ी मुसतफा मोगा, पटियाला जेल में बंद गुरप्रीत सिंह उर्फ कुक्की निवासी पडोल जिला एसएएस नगर, श्री मुक्तसर जेल में बंद जेल में बंद गुरप्रीत सिंह उर्फ बराड़ निवासी सुखनंद जिला मोगा को नामजद करके काबू किया है।

पुलिस ने बताया कि 8 जुलाई को शिकायतकर्ता आढ़तियां सतपाल मौड़ निवासी तपा ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया कि उसके मोबाइल फोन पर इंटरनेशनल नंबर से व्हाट्सएप कॉल आ रही थी, उक्त व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर लक्की पटियाल बताते हुए उससे 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरदीप सिंह के पास से तीन पिस्टल नौ कारतूस 32 बोर जिंदा सहित दो मैगजीन, आरोपित गुरदीप सिंह के पास से एक मोटरसाइकिल नंबर पीबी-73 ए – 1526 पलटीना व जगसीर सिंह व गुरवीर सिंह के पास से एक स्विफ्ट कार पीबी-19 एल 8100 बरामद की है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान उक्त आरोपियों ने बताया कि उन्होंने शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर अपने जेल में बैठे साथियों को देकर इस वारदात को अंजाम दिया। उक्त आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर आढ़तियां सतपाल मौड़ निवासी तपा को धमकियां देकर फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने माननीय अदालत के पास से जेल में बंद आरोपियों का प्रोडक्शन वारंट हासिल कर आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ कुर्की, लवप्रीत सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ बराड़ को विभिन्न जिलों से लाकर जिला अदालत में पेश में पुलिस ने 4 दिनों का रिमांड हासिल किया है।

एसएसपी बरनाला संदीप कुमार मलिक ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ पहले से विभिन्न मामलों में केस दर्ज है। जिस के दौरान आरोपी गुरदीप सिंह के खिलाफ थाना भदौड़ में एक केस, गुरतेज सिंह निवासी मौड़ नाभा के खिलाफ दो केस थाना शैहणा व थाना भदौड़ में दर्ज है। आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लवी निवासी जिला मोगा के खिलाफ विभिन्न जिलों में 11 केस दर्ज है। आरोपी गुरदीप सिंह उर्फ कुर्की निवासी एसएएस नगर के खिलाफ चार केस व आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ बराड़ जिला मोगा के खिलाफ विभिन्न जेलों में नौ केस दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here