Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: Improvement Trust में हुए करोड़ो के घोटाले में Iqbal Singh Sandhu गिरफ्तार

Jalandhar: Improvement Trust में हुए करोड़ो के घोटाले में Iqbal Singh Sandhu गिरफ्तार

0
Jalandhar: Improvement Trust में हुए करोड़ो के घोटाले में Iqbal Singh Sandhu गिरफ्तार

चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा सूर्या एन्क्लेव एक्सटेंशन के लिए 94.97 एकड़ जमीन अधिग्रहण के दौरान हुए घोटाले के संबंध में पी.सी.एस. के सेवानिवृत्त अधिकारी इकबाल सिंह संधू को गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय यह है कि उक्त अधिकारी उस समय एस.डी.एम.कम-भूमि अधिग्रहण कलेक्टर, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के रूप में तैनात था।

जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि उक्त जमीन के असली मालिकों को मुआवजा अदा करते समय वास्तविक लाभार्थियों के स्थान पर जाली दस्तावेज तैयार किए गए थे।

जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि इकबाल सिंह संधू ने एल.ए.सी. के रूप में ट्रस्ट के अधिकारियों और उनके जानकार मनजीत शर्मा निवासी अमन नगर की मिलीभगत से मालिकों को मुआवजा वितरण के संबंध में जाली दस्तावेज जोड़कर फाइलें तैयार करवाई थी। इसके बाद उन्होंने 3-4 दिनों में इन फाइलों का निपटारा कर दिया और 5,49,18,523 रुपए के चेक जाली व्यक्तियों के नाम पर जारी किए, जबकि यह व्यक्ति वास्तव में मुआवजा पाने के हकदार नहीं थे।

थाना नई बारांदरी में आईपीसी की धारा 409, 419, 420, 465, 467, 468, 201, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण कानून की धारा 7, 13 के तहत मामला संख्या 244 दिनांक 29-10-2013 दर्ज किया गया था। वर्णनीय है कि यह मामला जांच के लिए विजिलेंस ब्यूरो को सौंपा गया था और विजिलेंस द्वारा ट्रस्ट के अधिकारियों/कर्मचारियों की मिलीभगत से 4,32,15,438 रुपए के मुआवजे के वितरण में हुए गबन के संबंध में जांच की जा रही है।

उन्होंने आगे बताया कि यह भी पता चला कि आरोपी इकबाल सिंह संधू कथित आरोपी मनजीत शर्मा का करीबी है, जिसने मनजीत सिंह को नया पासपोर्ट बनवाने के लिए 2012 में अर्ध-सरकारी पत्र (डी.ई.लेटर) भी जारी किया था।

इस मामले में अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें मनजीत शर्मा, नगर सुधार ट्रस्ट जालंधर का कर्मचारी और गांव बिलगा के वासी, सुखदेव सिंह पटवारी, प्रेम प्रकाश नंबरदार वासी गांव पूरनपुर, एडवोकेट मोहित भारद्वाज वासी न्यू संतोखपुरा, एडवोकेट दीपक सडाना वासी छोटी बारांदरी, अमदीप सिंह नंबरदार वासी न्यू सरजगंज, कुलवंत सिंह वासी गांव बघाणा जिला कपूरथला, जतिंदर कुमार शर्मा निवासी न्यू लक्ष्मीपुरी, तरलोक सिंह उर्फ बिट्टू वासी हरगोबिंद नगर जालंधर, संदीप शर्मा वासी संजय गांधी कॉलोनी, सुरिंदर कुमार कैशियर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, गुरदीप सिंह वासी गांव जंडू सिंघा, राजिंदर सिंह वासी बिलगा और रवि कुमार वासी बिलगा जिला जालंधर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here