मोहाली : गांव मजाट नेशनल हाईवे रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और दो युवक इस हादसे में घायल बताए जा रहे है। जिन्हें फेस-6 के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें एक की हालत को गंभीर देखते हुए सेक्टर 32 अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
मृतकों की पहचान जसप्रीत सिंह(33) निवासी गांव मजातरी और सुखविंदर सिंह(22) निवासी मजात के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। लेकिन पुलिस की ढिल्ली कार्यप्रणाली को देखते हुए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया और करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस के आश्वासन पर जाम को खुलवाया गया।