Home Punjab>Amritsar Punjab: रिश्वत लेते नायब तहसीलदार का Clerk गिरफ्तार

Punjab: रिश्वत लेते नायब तहसीलदार का Clerk गिरफ्तार

0
Punjab: रिश्वत लेते नायब तहसीलदार का Clerk गिरफ्तार

अमृतसर: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने आज रिश्वत मांगने के आरोप में नायब तहसीलदार, बाबा बकाला के रजिस्ट्री क्लर्क-कम-रीडर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी से 20,000 रुपए बरामद किए है। आरोपी की पहचान गुरबख्श सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को गांव धनौला पुराना, तहसील बाबा बकाला, जिला अमृतसर निवासी अर्पण सिंह की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उक्त आरोपी (रजिस्ट्री क्लर्क) ने शिकायतकर्ता की पैतृक भूमि के हस्तांतरण में उसके पिता का नाम सही करने के लिए 30,000 रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी क्लर्क इस काम के लिए पहली किस्त के तौर पर 10,000 रुपए पहले ही ले चुका था।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत की शुरुआती जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की दूसरी किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रवक्ता ने यह भी कहा कि आरोपी को कल सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा और इस संबंध में आगे की जांच के दौरान नायब तहसीलदार की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here