Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री Bharat Bhushan Ashu को लेकर मेडिकल करवाने Civil Hospital पहुंचे ED के अधिकारी, देखें वीडियो

Jalandhar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री Bharat Bhushan Ashu को लेकर मेडिकल करवाने Civil Hospital पहुंचे ED के अधिकारी, देखें वीडियो

0
Jalandhar News: पूर्व कैबिनेट मंत्री Bharat Bhushan Ashu को लेकर मेडिकल करवाने Civil Hospital पहुंचे ED के अधिकारी, देखें वीडियो
जालंधर, (ENS): लुधियाना से कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री Bharat Bhushan Ashu को आज (ED) एनफोर्समेंट डिपार्मेंट ने पेश होने के जिसके बाद आज भारत भूषण आशु सुबह 10:30 11:00 बजे एडी दफ्तर में पेश हुए जहां पर पिछले 8 से 9 घंटे लगातार आशु के साथ अधिकारियों ने टेंडर घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पूछताछ की। वहीं देर शाम होते-होते आशु को ईडी के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी उन्हें मेडिकल करवाने के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

ईडी के अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि टेंडर घोटाले केस के तहत एक्ट ऑफ़ मनी लॉन्डरिंग के तहत भारत भूषण आशू को गिरफ्तार किया है। ईडी की टीम उन्हें मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल मे लाई है । इस मामले संबंधी मीडिया को प्रेस नोट जारी कर जानकरी जल्द ही दे दी जाएगी।

बीजेपी के इशारे पर काम कर रही ईडी: परगट सिंह

लुधियाना से कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री Bharat Bhushan Ashu की ED द्वारा हुई गिरफ्तारी को लेकर Pargat Singh ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी और आम आदमी पार्टी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ है। 2 लाख के घोटालों को बीजेपी पब्लिक में 2 हजार करोड़ रुपये का बता रही है, जो कि घोटाले का केस ठेकेदारों के उपर है। ईडी टीम अभी तक केवल ठेकेदारों पर 2 लाख का घोटाला साबित कर पाई है। बीजेपी के कहने पर ईडी की टीम कांग्रेस के लोगों को झूठे केसों में फंसा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here