Home Punjab>Bathinda Punjab: मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मी घायल

Punjab: मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मी घायल

0
Punjab:  मामले को सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, पुलिस कर्मी घायल

बठिंडा : मानसा रोड स्थित निजी पैलेस में आयोजित समागम के दौरान डांस करने को लेकर आर्केस्ट्रा संचालक और मेहमानों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को बुलाना पड़ा। विवाद को सुलझाने गई पुलिस के साथ धक्का मुक्की की गई। इस दौरान हुई झड़प में पुलिस कर्मी घायल हो गया।

घायल पुलिस कर्मी की पहचान हरदीप सिंह के तौर पर हुई है। जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। देर रात समागम चल रहा था। इसी दौरान समय समाप्त हो जाने पर आर्केस्ट्रा संचालक ने आर्केस्टा संचालक द्वारा डांस करने से मना कर दिया गया, कार्यक्रम में आए मेहमान डांस के लिए जिद्द कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनों को समझने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान वकील सिंह निवासी गुरथड़ी ने पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी और पुलिस कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी। घायल की शिकायत पर थाना पुलिस ने वकील सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here