Home Punjab>Ludhiana Punjab : जमाई ने ससुराल पक्ष पर मारपीट के लगाए आरोप, देखें वीडियो

Punjab : जमाई ने ससुराल पक्ष पर मारपीट के लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab : जमाई ने ससुराल पक्ष पर मारपीट के लगाए आरोप, देखें वीडियो
लुधियाना : ताजपुर इलाके में उस वक्त हंगामा मच गया जब साले ने जीजा के घर आकर उसकी पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि साले ने जीजा और उसके घर वालों के साथ मारपीट की। चंद्र कुमार ने बताया कि वह अक्सर अपनी पत्नी से घर का काम करने के लिए कहता है। तो वह काम नहीं करती है। जिसके कारण अक्सर उनके बीच झगड़ा होता है। जिसकी शिकायत उसने अपने भाइयों और माता पिता से की। जिसके बाद उसके ससुराल वालों ने उस पर हमला किया। वहीं साले का कहना है कि चंद्र अकसर ही उसकी बहन के साथ मारपीट करता है। जिसके बारे में उसकी बहन उसे कई बार बता चुकी है। लेकिन बीते दिन चंद्र ने उसकी बहन की पिटाई की और जब वह उसका हाल पूछने अपनी बहन के घर पहुंचे तो उसके जीजा ने उस पर हमला कर दिया। गौरतलब है कि इस पूरे मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष आपस में लड़ाई करते हुए नजर आ रहे है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here