Home Himachal अवैध रूप से शराब बेचने और रखने का आरोपी धरा 1,85,035 एमएल शराब बरामद

अवैध रूप से शराब बेचने और रखने का आरोपी धरा 1,85,035 एमएल शराब बरामद

0
अवैध रूप से शराब बेचने और रखने का आरोपी धरा  1,85,035 एमएल शराब बरामद
ऊना/ सुशील पंडित : हरोली पुलिस ने आज सुबह एक गुप्त सूचना पर हरौली के भदसाली हार में एक घर पे रेड करके एक व्यक्ति के पास से 6 अलग अलग ब्रांड की देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की है । पुलिस थाना हरोली की एक टीम थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में जब सुबह पेट्रोलिंग पर थी तो मुखबर से सूचना मिली कि सौरव निवासी भदसाली हार ने अपने घर में अवैध रूप से शराब की एक बडी खेप छुपाई हुई है। इस पर पुलिस ने छापामारी करके आरोपी को  1,85,035 मिली लीटर शराब के साथ पकड़ लिया है । आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके आगामी जांच शुरु की गई है । थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया की किसी भी प्रकार के नशा व्यापारियों को बिलकुल भी बक्शा नहीं जायेगा। हरोली क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति कोई भी गुप्त सूचना थाना प्रभारी के मोबाइल नंबर 7018995910 पर व्हाट्सएप कर सकता है जिसका नाम कहीं भी जाहिर नहीं किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here