Home Punjab>Firozpur Punjab: स्कूल वैन और कार में हुई भीषण टक्कर, चालक घायल

Punjab: स्कूल वैन और कार में हुई भीषण टक्कर, चालक घायल

0
Punjab: स्कूल वैन और कार में हुई भीषण टक्कर, चालक घायल

फ़िरोज़पुरः गुरु हर सहाय गांव मोहन के में आज सुबह करीब 8 बजे एक कार और स्कूल वैन आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन और कार दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस सड़क दुर्घटना के दौरान वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और डॉक्टरों ने उसे दूसरे शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि वैन ड्राइवर की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक इस हादसे का मुख्य कारण गोलू की ओर से आ रही ऑल्टो कार आ रही का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइड पर चढ़कर दूसरी तरफ खड़ी वैन से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार को महिला चला रही थी। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान वैन में कोई बच्चा नहीं था। वहीं, कार में सवार महिला को भी चोटें आने की बात कही जा रही है। हालांकि वहां पर मौजूद व्यक्ति का कहना है कि इस घटना में वैन चालक की मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here