Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से अबतक 31 श्रद्धालुओं की मौत, जम्मू का रेल और सड़क संपर्क टूटा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
जम्मू-कश्मीर

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से अबतक 31 श्रद्धालुओं की मौत, जम्मू का रेल और सड़क संपर्क टूटा

Mahabir
Last updated: August 27, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, जम्मू। Vaishno Devi Landslide News Update: जम्मू (Jammu) के कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी (Vaishno Devi) यात्रा मार्ग के अर्धकुंवारी क्षेत्र में लैंडस्लाइड होने के कारण भारी तबाही हुई है। अब तत 31 लोगों की मौत हो गई है। कई स्थान पर यात्री फंसे हुए हैं और बचाव कर्मी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Contents
  • अब तक 31 श्रद्धालुओं की मौत
  • 22 ट्रेने रद्द की गई
  • चनैनी नाला में कार गिरने से तीन श्रद्धालु बह गए
  • पुल का लेन धंसा

श्री माता देवा श्राइन बोर्ड (Shri Mata Deva Shrine Board) की ओर से कहा गया है कि हाल ही में हुई लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए, सभी यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम में सुधार होने पर अपनी यात्रा की योजना फिर से बनाए।

Vaishno Devi Landslide News Update
Vaishno Devi Landslide News Update

अब तक 31 श्रद्धालुओं की मौत

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी (Vaishno Devi) धाम पर मंगलवार को अर्धकुमारी मंदिर के पास लैंडस्लाइड में मरने वालों का आंकड़ा 31 हो गया है। हादसा मंगलवार को दोपहर 3 बजे वैष्णो देवी (Vaishno Devi) के पुराने ट्रैक इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास हुआ।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के लिए भारतीय डाक सेवाएं सस्पेंड, जाने वजह

कल देर रात तक 7 लोगों के मरने की खबर थी, लेकिन सुबह आंकड़ा बढ़ गया। प्रशासन का कहना है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल, इस इलाके में भारी बारिश की वजह से वैष्णो देवी यात्रा स्थगित कर दी गई है।

Indian Railway
Indian Railway

22 ट्रेने रद्द की गई

वहीं, जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे कई जगहों पर बाढ़ जैसे हालात हैं। घरों और खेतों में पानी भर गया है। नॉर्दर्न रेलवे ने भी आज जम्मू-कटरा से चलने वाली और यहां रुकने वाली 22 ट्रेनें रद्द की हैं।

इसके अलावा 27 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। हालांकि, कटरा-श्रीनगर के बीच ट्रेन सर्विस जारी है। रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में वैष्णो देवी मंदिर के पास भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में 31 लोगों की मौत हो गई है।

Vaishno Devi Landslide News Update
Vaishno Devi Landslide News Update

चनैनी नाला में कार गिरने से तीन श्रद्धालु बह गए

इसके अतिरिक्त, जम्मू के चनैनी नाला में एक कार गिरने से तीन श्रद्धालु बह गए। लापता तीन में से दो श्रद्धालु राजस्थान के धौलपुर और एक आगरा का रहने वाला है। रविवार से जारी वर्षा के कारण जम्मू की सड़कें व पुल झेल नहीं पाए और शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए।

इसके साथ ही जम्मू का देश से सड़क व रेल संपर्क पूरी तरह कट गया। मंगलवार रात भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने रात नौ बजे के बाद अकारण घरों से बाहर निकलने पर भी रोक लगा दी थी। तवी, चिनाब, उज्ज सहित सभी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

Vaishno devi Yatra
Vaishno devi Yatra

पुल का लेन धंसा

जम्मू में तवी नदी पर बना भगवतीनगर पुल की एक लेन धंस गई, जबकि इस नदी पर बने दो अन्य पुलों पर एहतियातन आवाजाही बंद कर दी गई है। कठुआ के पास पुल धंसने से जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय पर यातायात पहले से प्रभावित था।

अब इस राजमार्ग पर विजयपुर में एम्स के निकट स्थित देविका पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। इसके बाद सड़क यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया। सांबा में सेना के जवानों ने खानाबदोश गुज्जर समुदाय के सात लोगों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला है। जम्मू संभाग के सभी स्कूलों और कालेजों में 27 अगस्त को अवकाश घोषित किया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Jalandhar News: जालंधर के AAP नेता काकू आहलूवालिया के प्रयास से 15 साल की बच्ची बरामद
Next Article Aaj ka Panchang: गणेश चतुर्थी आज, भगवान गणेश जी की करें पूजा, सारे विध्न होंगे दूर, जाने पंचांग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

Jammu Kashmir Accident: जम्मू-कश्मीर में भयानक हादसा, खाई में गिरी टैंपो ट्रेवलर, 7 लोगों की मौत, कई घायल

By Mahabir

Jammu Kashmir: जम्मू के कठुआ में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग, एक बच्ची घायल, सभी रास्ते सील

By Mahabir
जम्मू-कश्मीर

Jammu Srinagar Highway: जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लैंड स्लाइड, पहाड़ गिरने से भारी तबाही, सैकड़ों गाड़ियां फंसी, बचाव और राहत काम शुरू

By Mahabir
जम्मू-कश्मीर

Farooq Abdullah: पूर्व मुख्यमंत्री पर फायरिंग, साथ चल रहे डिप्टी सीएम को लगी गोली, मचा हड़कंप

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.