Home Punjab Punjab : मौसम विभाग ने येलो Alert किया जारी

Punjab : मौसम विभाग ने येलो Alert किया जारी

0
Punjab : मौसम विभाग ने येलो Alert किया जारी

चंडीगढ़ :  रविवार को पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उम्मीद है कि आज कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली और तापमान सामान्य रहा। 1 अगस्त के बाद सुस्त हुआ मानसून 6 अगस्त को सक्रिय होने की उम्मीद है।

इसके अलावा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में भी बारिश के आसार हैं।मंगलवार को एक बार फिर अच्छी बारिश की संभावना है। वहीं 7 अगस्त को एक बार फिर पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here