Home National Bus और Car की भीषण टक्कर, 7 की मौ’त, 25 घायल

Bus और Car की भीषण टक्कर, 7 की मौ’त, 25 घायल

0
Bus और Car की भीषण टक्कर, 7 की मौ’त, 25 घायल

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के इटावा में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस एक कार से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कार के साथ टक्कर के बाद बस 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे के समय बस में 60 लोग सवार थे और कार में 3 लोग थे।

 मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। बस में बैठे चार लोगों की मौत हुई है। बस में सवार बड़ी संख्या में यात्री घायल हो गए। एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने बताया कि रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस की रात करीब 12:30 बजे एक कार से टक्कर हो गई।

 बस में 60 लोग सवार थे, जिनमें से 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 25 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार 3 लोगों की भी मौत हो गई। कुल 7 लोगों की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here