अमृतसरः जंडियाला गुरु में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों जंडियाला गुरु में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया था। जिसकी अभी कार्रवाई जारी है। वहीं एक ओर मामला सामने आया है। जिसमें चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होता जा रहै है। चोर पुलिस थाने के गेट के बाहर एक खड़ी बाइक लेकर फरार हो गए।
जानकारी अनुसार पीड़ित युवक ने बताया कि वह किसी काम को लेकर थाना में आया था। अपनी बाइक थाने के गेट के बाहर लगा दी। जब कुछ देर बाद वह बाहर आया तो उसका बाइक गायब था। युवक का कहना है कि चोरों को पुलिस का किसी भी तरह का खौफ नहीं है। जिससे उनके हौंसले बुलंद हो रहे है। वहीं युवक ने थाने में शिकायत देकर इंसाफ की मांग की है।