Home Breaking News जालंधर: दिनदहाड़े व्यक्ति पर लुटेरों ने किया हमला, नगदी छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर: दिनदहाड़े व्यक्ति पर लुटेरों ने किया हमला, नगदी छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

0
जालंधर: दिनदहाड़े व्यक्ति पर लुटेरों ने किया हमला, नगदी छीनकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर (ENS): दिनदहाड़े व्यक्ति पर लुटेरों द्वारा तेजधार हथियार से हमला कर लूटने का मामला सामने आया है। इस दौरान लुटेरे व्यक्ति से नगदी और मोबाइल छीन कर फरार हो गए। घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित गुरनाम के बेटे दीपक ने बताया कि उनके पिता नाइट ड्यूटी करके लंमा पिंड चौक से वापस आ रहे थे। इस दौरान काला संघिया रोड पर सूअर मार्केट के पास 6 से 7 हमलावारों ने तेजधार हथियार से उसके पिता पर हमला कर दिया। जिसके बाद फोन और ₹1000 कैश छीन कर लुटेरे मौके से फरार हो गए।

घटना में उपचार दौरान पिता के सर और हाथ की उंगली पर 12 टांके लगे हैं। घटना की शिकायत थाना भार्गव कैंप की पुलिस को दे दी गई है। वहीं पीड़ित जितेंद्र ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बताया कि वह शिकायत देने के लिए थाने गया जहां पुलिस अधिकारी ड्यूटी दौरान सो रहे थे । जब पीड़ित ने उन्हें उठाकर शिकायत दर्ज करने के लिए कहा तो पुलिस मुलाजिम सुखवंत ने उनके साथ गलत व्यवहार किया और उसे थप्पड़ भी मारे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here