Home Punjab>Bathinda Punjab : युवक की नशे की Overdose से मौत के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

Punjab : युवक की नशे की Overdose से मौत के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
Punjab : युवक की नशे की Overdose से मौत के मामले में एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

बठिंडा : गांव तरखानवाला में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मनदीप सिंह(23) पुत्र गुलाब सिंह निवासी सेखू के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मनदीप सिंह का शव सुबह 7 बजे गांव तरखांवाला के सुई पटरी पर मिला। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस को शव के पास से मृतक की मोटरसाइकिल भी मिली है। जानकारी के मुताबिक मृतक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई है। मृतक के पिता पंजाब पुलिस में होम गार्ड है। पुलिस ने नशे की ओवरडोज से मौत के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

नशा तस्कर ने युवक को नशे की ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी मौत हुई है। जानकारी के अनुसार नशा तस्कर भी तरखानवाला गांव का रहने वाला है। आरोपी की पहचान जगदेव सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here