Home Punjab>Ludhiana Punjab : हाइटेंशन तारों की चपेट में आया बच्चा, मौत, देखें वीडियो

Punjab : हाइटेंशन तारों की चपेट में आया बच्चा, मौत, देखें वीडियो

0
Punjab : हाइटेंशन तारों की चपेट में आया बच्चा, मौत, देखें वीडियो

लुधियाना : 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तारों की चपेट में 10 साल के बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक बच्चे की पहचान शिवम के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बच्चा करीब आधा घंटा तारों और पेड़ की टाहनी पर झूलता रहा। राहगीरों ने बच्चा झूलता देखा तो तुरंत शोर मचा पुलिस को सूचित किया। पावरकाम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बिजली बंद करवा बच्चे को नीचे उतारा।

जानकारी देते हुए शिवम के पिता राजेश ने बताया कि शिवम घर से खेलने के बहाने चला गया। वह गली में एक मकान की छत्त पर चढ़कर जामुन तोड़ने लगा। जामुन कुछ दूरी पर था तो शिवम पेड़ पर चढ़ा गया। अचानक से उसका हाथ हाईटेंशन तारों से चिपक गया। बिजली का करंट इतना जबरदस्त था कि शिवम अपने आप को छुड़वा नहीं पाया। हाईटेशन तारों और पेड़ के बीच शिवम झूलता रहा। पावरकाम विभाग ने बिजली सप्लाई बंद की और शिवम को नीचे उतारा। उसकी कुछ सांसें उस समय चल रही थी। नजदीक के डाक्टर के पास लेकर गए लेकिन उसने दूसरे अस्पताल भेज दिया, जहां शिवम की मौत हो गई।

पुलिस चौकी मुंडियां के ASI जतिंदर ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी अमन कालोनी में एक बच्चा जामुन तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा है, जो हाईटेंशन तारों की चपेट में आ गया है। मौके पर जाकर देखा तो बच्चा तारों और पेड़ की टाहनी के दरमियान झूल रहा था। उसे नीचे उतार प्राथमिक उपचार देने की कोशिश की लेकिन उसकी हालत काफी नाजुक थी। बच्चे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here