Home National दरोगा साहब के साथ ‘रंगरेलियां’ मनाना महिला इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, देखें वीडियो

दरोगा साहब के साथ ‘रंगरेलियां’ मनाना महिला इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, देखें वीडियो

0
दरोगा साहब के साथ ‘रंगरेलियां’ मनाना महिला इंस्पेक्टर को पड़ा भारी, देखें वीडियो

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां, आगरा के सिटी कमिश्नरेट में स्थित थाने में तैनात महिला इंस्पेक्टर पुलिस क्वार्टर में अपने प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी। इस दौरान घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर जमकर दोनों की पिटाई की। सूत्रों की मानें तो महिला इंस्पेक्टर अपने क्वार्टर में प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ी गई। लड़के की परिजनों ने महिला इंस्पेक्टर के साथ युवक की भी पिटाई की। मिली जानकारी के अनुसार, महिला इंस्पेक्टर के साथ बेटे का रिश्ता परिजनों को पसंद नहीं है। यही वजह है कि दोनों को साथ देखकर परिजन बुरी तरह से भड़क गए और उनकी पिटाई कर दी।

बता दें कि यह मामला रकाबगंज थाने का है। यहां तैनात एक महिला इंस्पेक्टर का थाना परिसर में सरकारी आवास है। इसमें वह अकेले रहती हैं। शनिवार के शाम 4 बजे दो महिलाएं और कुछ युवक क्वार्टर पर पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। परिजन दोनों को घर से बाहर घसीटकर लाए और पिटाई की। वहीं, जानकारी के अनुसार युवक भी इंस्पेक्टर है और उसकी तैनाती मुजफ्फरनगर में है।

सोशल मीडिया पर वीडियो खूब हो रही वायरल
जानकारी के अनुसार महिला इंस्पेक्टर शैली राणा का प्रेमी शादीशुदा है। इस घटना से युवक की पत्नी और बच्चे नाराज हैं। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक युवक की कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ने महिला इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here