Home Punjab Punjab: अनियंत्रित पिकअप मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई, देखें वीडियो

Punjab: अनियंत्रित पिकअप मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई, देखें वीडियो

0
Punjab: अनियंत्रित पिकअप मोटरसाइकिलों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकराई, देखें वीडियो
रोपड़ः श्री आनंदपुर साहिब रोपड़ मार्ग पर स्थित कोटला बस स्टैंड के पास एक भयानकर एक्सिडेंट देखने को मिला है। जिसमें एक सब्जियों से भरी पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पहले साइड पर खड़े मोटरसाइकिलों से टकरा गई। जिसके बाद पिकअप गाड़ी पेड़ में जा घुसी। जोरदार धमाका सुन लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद लोगों ने तुरंत मशक्कत के बाद पिकअप चालक को बाहर निकाल पास के नजदीकी अस्पताल में दाखिल करवया। बताया जा रहा है कि हादसा काफी भयानक था। जब हादसा हुआ तब सड़क पर कोई भी नहीं था। जिससे जानी नुक्सान होने से बचाव रहा। घयाल पिकअप चालक का सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब में इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here