लुधियानाः जिले में Vintage car आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है। बताया जा रहा हैकि यह चर्चित कार आजकल मोटरसाइकिल और एक्टिवा से भी सस्ती पड़ रही है। इसकी सबसे खास बात यह है कि यह पॉल्यूशन रहित है। जब यह सड़कों पर चलती है तो लोग इसे गौर से देखते हैं।
वहीं अगर इसकी एवरेज की बात करें तो एक बार चार्ज करने पर 60 किलोमीटर चलती है। यह आइसो मार्क कार है और मान्यता प्राप्त है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए कार मालिक ने बताया कि गाड़ी में 2 सवारियां बैठ सकती है। उन्होंने बताया सरसे से यह Vintage Car खरीदी है। यह Vintage Car कार बैटरी के साथ चलती है।