मोहाली : चंडीमंदिर के झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक तेंदुए की मौत हो गई।
पंचकूला में अक्सर पहाड़ी क्षेत्र मोरनी से जंगली जानवर पंचकूला में आते रहते हैं। इसे पहले भी पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में जंगली जानवर देखे गए हैं। यह घटना सेक्टर 25 के नजदीक झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग मौके पर पहुंचा। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों ने तेंदूए के शव को कब्जे में लिया। जानकारी के अनुसार तेंदुआ जंगल से भटक कर शहर में आ गया था। पहाड़ी क्षेत्र मोरनी से भटककर तेंदुआ शहर में घुसा और सेक्टर 25 के नजदीक झूरी वाला डंपिंग ग्राउंड के पास एक गाड़ी की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद फॉरेस्ट विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदूए के शव को कब्जे में लेकर ट्रैफिक व्यवस्था शुरू की गई। इससे पहले भी पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में कई जंगली जानवर सड़कों पर देखे गए है। रात के समय में जब लोग पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में सफर करते हैं तो तेंदुआ और अन्य जंगली जानवर देखने को मिलते हैं और यह तेंदुआ जंगल से भटक कर शहर की तरफ आ रहा था, तभी गाड़ी की चपेट में आ गया। तेंदुए का पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर शहर की तरफ आना कहीं ना कहीं चिंता का विषय है क्योंकि भीड़ भाड़ वाले इलाके में जंगली जानवर के आने से लोग असुरक्षित महसूस कर रहे है।अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौ’त #Leopard #dies #after #being #hit #by #unknown #vehicle #watch #video #encounternews #encounterindia pic.twitter.com/z5niwzzYEh
— Encounter India (@Encounter_India) August 5, 2024