31 मार्च तक जमा करवाएं यात्री और गुड्स टैक्स – आरटीओ

ऊना/सुशील पंडित:  क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) ऊना अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि टैक्सी, मैक्सी कैब, ऑटो रिक्शा, स्कूल बस सहित मालवाहक वाहनों के वाहन मालिक 31 दिसम्बर, 2021 से लम्बित यात्री और गुड्स टैक्स का निर्धारण 29 मार्च, 2025 तक करवा कर 31 मार्च, 2025 तक जमा करवाना सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने बताया कि यात्री और गुडस टैक्स संबंधित प्रक्रिया को सरल बनाते हुए प्रदेश सरकार ने स्पेशल पॉलिसी के तहत 31 दिसम्बर, 2021 से पूर्व के लंबित टैक्स पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के साथ 31 मार्च 2025 तक संबंधित वाहन पंजीकरण कार्यालय में जमा करवाने की सुविधा प्रदान की है।

बता दें, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा यात्री कर एवं माल कर आबकारी एवं कराधान विभाग से परिवहन विभाग को स्थानांतरित करने के उपरांत, सभी संबंधित वाहन मालिकों को 31 दिसंबर, 2021 तक के यात्री और गुड्स टैक्स के पूर्व भुगतान का प्रमाण पत्र संबंधित कार्यालय से प्राप्त कर आरटीओ कार्यालय तथा वाहन पंजीकरण एवं अनुज्ञप्ति कार्यालय अथवा एसडीएम कार्यालय में दर्ज करवाना अनिवार्य था। उन्होंने सभी वाहन मालकों से अपने वाहनों से संबंधित यात्री और गुड्स टैक्स का निपटारा निर्धारित समयावधि में करने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...