नई दिल्लीः मेट्रो बैंक ने अपने लाखों ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। 30 अगस्त से बैंक विदेश में डेबिट कार्ड का उपयोग करके पैसे निकालने पर फीस लगाने जा रहा है। यह ब्रिटेन के प्रमुख बैंकों में से एक बैंक है। बैंक का यह फरमान 30 अगस्त से लागू हो जाएगा। यह स्ट्रीट बैंक बिना किसी चार्ज के डेबिट कार्ड के इस्तेमाल की सुविधा को खत्म करने जा रहा है। इस नई पॉलिसी के तहत अब ग्राहकों को हर लेनदेन पर 2.99% फीस और अतिरिक्त 160 रुपये एटीएम फीस का भुगतान करना होगा। यह शुल्क यूरोप समेत सभी बाहरी देशों में लागू होगा। मेट्रो बैंक, जो 2010 में ब्रिटेन में स्थापित हुआ था और वर्तमान में 30 लाख ग्राहकों को विदेशी मुद्रा में कैश निकालने की सेवा प्रदान करता है, ने जून 2024 में एक ईमेल के माध्यम से इस नई पॉलिसी की घोषणा की। इसके अनुसार, 29 अगस्त के बाद विदेश में डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर शुल्क लगेगा।