Home Punjab>Ludhiana Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, रेलवे लाईन के पास शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, रेलवे लाईन के पास शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, रेलवे लाईन के पास शव हुआ बरामद, देखें वीडियो

लुधियानाः गिल रोड स्थित रेलवे लाईन के पास खेतों से संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। मृतका महिला की पहचान 35 वर्षीय संदीप कौर निवासी मुंडिया कलां के रूप में हुई है। इस घटना से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि महिला के गले पर तेजधार हथियार से वार किए गए है। जिसके चलते आंशका जताई जा रही है कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है।

परिवारिक सदस्यों के बयानों पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका के पिता शमशेर सिंह के अनुसार उनकी बेटी तलाकशुदा थी, जिसकी 14 वर्षीय बेटी भी है। वह हर सप्ताह मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब में सतसंग पर जाती थी। रविवार को भी वह 10 बजे अपनी एक्टिवा पर गुरुद्वारा माथा टेकने गई थी। जहां से वह वापिस ना लौटी तो उसकी माता ने उसे करीब 2 बजे फोन किया, फोन बंद आने पर मृतका की मां ने पिता को सूचित किया।

देर रात थाना सदर की पुलिस महिला के घर पर पहुंची। थाना सदर के एसएचओ हर्षवीर सिंह ने कहा कि पिता के बयानों पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वहीं शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले को जल्द ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here