लुधियानाः माननीय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा लाडोवाल टोल प्लाजा को शुरू किया गया है। भारतीय किसान मजदूर और भारतीय किसान यूनियन दोआबा द्वारा कहा गया है कि इस टोल प्लाज़ा पर लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है और संघर्ष व मोर्चों पर जाने वाले किसानों से जबरदस्ती टोल वसूला जा रहा है ।
दरअसल, 16 जून से लाडोवाल टोल प्लाजा भारतीय किसान मजदूर यूनियन और भारतीय किसान दोआबा ने पूर्ण तौर पर मुफ्त करवाया हुआ है। यह टोल प्लाज़ा करीब 46 दिनों तक बंद रहा ओर फिर हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद इसे फिर से शुरू किया गया, लेकिन अब किसान नेताओं का कहना है कि टोल प्लाज़ा पर किसान मोर्चे पर जाने वाले हर किसान से जबरदस्ती टोल वसूल रहे है ओर उन्हैं परेशान किय जा रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया तो वह यहां पर स्थायी तौर पर मोर्चा लगाएंगे और संघर्ष शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले पर चर्चा करने क लिए उन्होंने 10 तारीख को किसान यूनियन की ओर से बैठक बुलाई गई है, जिसमें उन्होंने सभी यूनियनों को आमंत्रित किया है।