Home National टेंट गोदामों में लगी भीषण आग, चार कारें जलकर खाक

टेंट गोदामों में लगी भीषण आग, चार कारें जलकर खाक

0
टेंट गोदामों में लगी भीषण आग, चार कारें जलकर खाक

नई दिल्ली : दिल्ली के जौनपुर में चार टेंट गोदामों में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। इस आगजनी में चारों गोदामों से सटी पार्किंग में खड़ी चार कारें भी चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार चारों कारें जलकर खाक हो गईं। जिसके बाद आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग का बुझाने का प्रयास किया। जौनपुर टेंट गोदाम में आग मंगलवार सुबह के समय लगी, कुछ ही समय में आग तेजी से अन्य पास के अन्य गोदामों में भी फैल गईं। आग की इस घटना में टेंट गोदाम में रखा सामान जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया।

दिल्ली फायर सेवा विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग की घटना में गोदाम में रखा टेंट का सामान जलकर राख हो गया। जौनपुर टेंट गोदाम में आग कैसे लगी इसका अभी पता नहीं लग पाया है। फायर विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here