Home Punjab>Moga Punjab : कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौ’त

Punjab : कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौ’त

0
Punjab : कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौ’त

मोगा : पंजाब में आए दिन सड़क हादसों के मामले सामने आते रहते है। इन हादसों में कई बार लोगों की मौत भी हो जाती है। ऐसा ही मामला मोगा से सामने आया है। जहां केंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगसीर सिंह(28) पुत्र जगतार सिंह के तौर पर हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जिले के राजेआना गांव के पास हुआ है। जगसीर बाइक पर सवार होकर मोगा से अपने गांव सेखा कला जा रहा था। मृतक के पिता जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा जगसीर पारस फैक्ट्री में काम करता था।

वह ड्यूटी के बाद अपने गांव सेखा कला बाइक पर सवार होकर आ रहा था। इसी दौरान जब वह ​​​​​​​राजेआना गांव ​​​​​​​पहुंचा, इस दौरान तेज रफ्तार केंटर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जगसीर को गंभीर हालत में बाघा पुराना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here