Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: रैनक बाजार के कारोबारी की हुई मौत

Jalandhar: रैनक बाजार के कारोबारी की हुई मौत

0
Jalandhar: रैनक बाजार के कारोबारी की हुई मौत

जालंधर, ENS: शहर के पॉश इलाके जवाहर नगर कोठी नंबर 40 में कुछ दिन पहले कारोबारी मानव खुराना के सिर में गोली लगने का मामला सामने आया था। जिसे उपचार के लिए ग्लोबल अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां डॉक्टरों से सर्जरी तो कर दी थी, लेकिन उसकी हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई थी। वहीं आज सुबह मानव खुराना की ईलाज के दौरान मौत हो गई है। इस मामले में थाना 6 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मानव खुराना रैनक बाजार स्थित चीप कॉर्नर के मालिक था।

पुलिस का कहना है कि परिवारिक सदस्यों के बयानों पर कार्रवाई की जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार पैसों के लेन-देन से परेशान होकर मानव ने खुद को गोली मारी थी। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। सू्त्रों के अनुसार सट्टेबाज उन्हें परेशान कर रहे थे, जिसके चलते परेशान होकर मानव ने खुद को गोली मार ली थी। सूत्रों के अनुसार मानव की मौत की खबर के बाद सट्टेबाजों के हाथ-पांव फूल गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here