जालंधर, ENS: टांडा रोड फाटक के अधीन आते विक्रमपुरा में आवारा कुत्तों का कहर पाया जा रहा है। जिसके चलते इलाका निवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इलाके में आज शाम 2 घंटे के भीतर बच्चे सहित कुत्ते ने 2 महिलाओं को काट लिया है। बच्चों की पहचान तलिन के रूप में हुई है, जबकि महिलाओं की पहचान शशि और मीनू के रूप में हुई है।