Home National सीमेंट फैक्ट्री में Blast, एक की मौत, 9 घायल

सीमेंट फैक्ट्री में Blast, एक की मौत, 9 घायल

0
सीमेंट फैक्ट्री में Blast, एक की मौत, 9 घायल

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नागपुर की सीमेंट फैक्ट्री में ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए है। मृतक की पहचान नंदकिशोर करांडे के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा तड़के तीन बजे नागपुर जिले के मौदा तालुका के जुन्नर गांव में एक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ।

श्री जी ब्लॉक नाम की एक निजी कंपनी बड़ी सीमेंट बीट बनाती है। इसकी फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और छह अन्य मजदूर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नागपुर ले जाया गया है। धमाका इतना तेज था कि पूरी फैक्ट्री ध्वस्त हो गई है।

पुलिस ने जानकारी दी कि फैक्ट्री के एक भट्टे में ‘बॉयलर’ फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल हुए है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here