Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: आप नेता का भतीजा कोर्ट परिसर से गिरफ्तार

Jalandhar: आप नेता का भतीजा कोर्ट परिसर से गिरफ्तार

0
Jalandhar: आप नेता का भतीजा कोर्ट परिसर से गिरफ्तार

जालंधर, ENS: बस्तीयाद क्षेत्र में तीन माह पहले हुए झगड़े के मामले में पुलिस ने कोर्ट परिसर से आप नेता के भतीजे को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि 40 क्वाटर में हुए झगड़े के मामले में आरोपी वाछिंत चल रहा था। उस दौरान पुलिस ने सागर, पिता दलजीत सिंह और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस ने आज कोर्ट परिसर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सागर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सागर आप नेता का भतीजा है।

दरअसल, तीन माह पहले हुए हमले को लेकर पीड़ित प्रशांत ने थाना बारादरी पुलिस को शिकायत दी थी कि वह 40 क्वाटर चौक के पास संत नगर फाटक पर खड़ा था। इस दौरान आई-20 कार में सवार दलजीत सिंह, सागर और 2 अज्ञात व्यक्ति सवार थे। जिन्होंने तेजी से कार लाकर उनके पास रोक दी। इस दौरान गाड़ी से सागर निकला और गाड़ी से किरपाण निकाल कर ललकारे मारने लगा। जिसके बाद उसने किरपाण से उसके सिर पर हमला कर दिया। इस घटना में वह जमीन पर गिर गया। घटना के दौरान उसकी आवाजें सुनकर उसका भाई मौके पर बचाने के लिए आया। लेकिन सागर के साथ 2 आए 2 अज्ञात वय्क्तियों ने भाई पर भी हमला कर दिया।

प्रशांत ने शिकायत में बताया कि सागर के पिता ने उसकी टांग पर तेजधार हथियार से हमला किया। घटना के दौरान लोगों को इकट्ठे होते देख और उसे मरा हुआ समझ कर वह मौके से फरार हो गए। जिसके बाद तरुण ने उसके घर में घटना के बारे सूचना दी और उसे ओर्थोनोवा अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के तहत उस पर हमला किया है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर 307, 326, 325, 324, 323, 341, 34-आईपीसी का मामला दर्ज कर लिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here