Home Punjab>Jalandhar Jalandhar: विवादों में आया My Travel Agent, 25 लाख ठगने के मामले में किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

Jalandhar: विवादों में आया My Travel Agent, 25 लाख ठगने के मामले में किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

0
Jalandhar: विवादों में आया My Travel Agent, 25 लाख ठगने के मामले में किसानों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: ट्रेवल एजेंटों द्वारा भोले भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर लगातार ठगी के मामले सामने आ रहे है। हालांकि आप सरकार भी इस ठगी के मामलों पर कुछ माह पहले गंभीर दिखाई दी थी और सरकार ने भोले-भाले लोगों से ठगी के मामले में नई नीति की योजना तैयार की थी। लेकिन ठगी के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं आज My Travel Agent पर ठगी मारने के आरोप लगे है।

इस मामले में किसानों ने ट्रेवल एजेंट के बाहर धरना लगा दिया है। किसानों का आरोप है कि विदेश भेजने के नाम 25 लाख रुपए की ठगी मारी गई है। जिसके चलते ना तो ट्रैवल एजेंट द्वारा पैसे वापिस किए जा रहे है और ही विदेश भेजा गया है। इस मामले से परेशान होकर आज किसान दफ्तर के बाहर मोर्चा लगाकर बैठ गए है और इंसाफ की गुहार लगा रहे है।

पीड़ित परिवार बरनाला के जोधपुर का रहने वाला है। पीड़ित परिवार ने सुखबीर कौर और अमनदीप सिंह का 2023 में कनाडा का विस्टर वीजा लगवाया था। आरोप है कि फाइल के दौरान उनसे 22 लाख रुपए लिए थे। जिसके बाद अन्य दस्तावेज के तहत 25 लाख रुपए लिए गए। आरोप है कि जब दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो एबेंसी वालों ने कैंसिल की मोहर लगा दी।

उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट के साथ एक बार समझौता भी हुआ था, लेकिन आरोप है कि बाद में ट्रैवल एजेंट पैसे देने से मना कर रहा है। इस मामले में भारतीय किसान यूनियन बूटा सिंह बुर्ज अन्य किसानों के साथ धरना लगाकर बैठ गए है। आरोप है कि ट्रैवल एजेंट ने फर्जी दस्तावेज लगाए थे, जिसके चलते वह विदेश नहीं जा सके। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट के साथ इकरारनामें का लिखित पत्र उनके पास मौजूद है।

इस मामले में my travel के संचालक से संपर्क करना चाहा लेकिन हो नही पाया ।  यदि वह अपना पक्ष रखना चाहते है तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here