Home Punjab Punjab: लापता नाबालिक का सतलुज नहर से बरामद हुआ शव, देखें वीडियो

Punjab: लापता नाबालिक का सतलुज नहर से बरामद हुआ शव, देखें वीडियो

0
Punjab: लापता नाबालिक का सतलुज नहर से बरामद हुआ शव, देखें वीडियो

नंगल : भटोली में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिक का शव मिलने का मामला सामने आया है। नाबालिग की पहचान अभीजोत के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार नाबालिक 31 जुलाई से लापता था। जिसके बाद उसी रात उसका साइकिल और चप्पलें नंगल डैम पुल से बरामद हुई।

एक अगस्त से अभीजोत को ढूंढने के लिए गौताखोर कमलप्रीत की टीम ने सतलुज नहर में सर्च अभियान चलाया और अभीजोत की डैडबॉडी नंगल से लगभग 7-8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव गोह्लणी में सतलुज दरिया से बरामद की। परिवार ने अभीजोत के लापता की शिकायत जिला ऊना के थाना मेहतपुर में दर्ज करवाई थी। इसलिए अभीजोत की डैडबॉडी मेहतपुर पुलिस पोष्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल ऊना ले गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here